Spread the love

शिमला। प्रदेश से बाहरी राज्यों से आने वाले कारोबारियों को पहले पांच दिन तक क्वारंटाइन किया जाएगा, उसके बाद उनका कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही कारोबारी को मंडियों में जाने की अनुमति मिल सकेगी।डीसी शिमला अमित कश्यप का कहना है कि जुलाई माह में शुरू होने वाले सेब सीजन के दौरान अगर बाहरी राज्यों से आने वाले ऐसे खरीदार जो अपना कोरोना टेस्ट करवाकर आएंगे, उनकी रिपोर्ट जांचने के बाद उन्हें मंडियों में जाने की अनुमति दी जाएगी। सेब सीजन के दौरान ज्यादातर खरीदार दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से शिमला जिले की विभिन्न मंडियों में पहुंचते हैं।

दिल्ली व महाराष्ट्र रेड जोन में हैं। ऐसे में इन राज्यों से आने वाले खरीदारों के कारण मंडियों में संक्रमण फैलने की आशंका को नकारा नहीं जा सकता। इसलिए ही जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है कि बाहरी राज्यों के कारोबारियों को क्वारंटाइन करने के बाद टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने की स्थिति में ही खरीद-फरोख्त की मंजूरी दी जाए।

You missed