Spread the love

हमीरपुर। जिला में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के लगातार मामले बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को रात 9 बजे के बाद एक साथ 16 मामले सामने आए हैं। इनमें 5 नादौन, 5 टौणी देवी, 3 बड़सर, 3 भोरंज के बताए जा रहे हैं। इसमें 3 महिलाएं व 13 पुरुष बताए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इनकी ट्रैवल हिस्ट्री मुंबई और दिल्ली की बताई जा रही है और इनमें से ज्यादातर होम क्वारंटाईन पर थे।

क्षेत्र के लिए चिंता की बात यह भी है कि 3 दिनों में लगातार कोरोना के मामले बढ़े हैं। शुक्रवार को 14 मामले, शनिवार 11 व रविवार को 16 मामले कोरोना संक्रमित के सामने आ चुके हैं। जिसे हमीरपुर के लिए एक बार फिर चिंताएं बढ़ गई हैं। इन मामलों की पुष्टि सीएमओ डॉ. अर्चना सोने ने की है।

You missed