Spread the love

शिमला। राज्य में बुधवार को कोराना ने फिर रफ्तार पकड़ी। आधे प्रदेश में कोरोना के 18 नए मामले सामने आए। राज्य में अभी तक 1101 पाॅजिटिव मामले हो गए हैं। इनमें 820 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। राज्य में रिकवरी रेट 74.47 फीसदी है। आज 43 मरीज कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ हुए। अब प्रदेश में एक्टिव मामले घटकर 257 रह गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रात 9 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक आज जिन छह जिलों में 18 पाॅजिटिव मामले पाए गए हैं। उनमें कांगड़ा में 7, सोलन 6, ऊना में 2 और सिरमौर, मंडी व हमीरपुर में एक-एक नया पाॅजिटिव शामिल है। नए मरीजों में दो सेना के जवान बताए गए हैं।

बुलेटिन में कहा गया है कि सात जिलों में 43 मरीनों ने कोरोना को मात दी। सोलन में सबसे ज्यादा 15 मरीज ठीक हुए। इसके अलावा हमीरपुर में 8, कांगड़ा में 6, ऊना में 4, किन्नौर में 4 और सिरमौर व बिलासपुर में 3-3 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हुए। राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ने के साथ मरीजों के ठीक होने से राज्य सरकार ने राहत की सांस ली है। एक सप्ताह पहले राज्य में कोरोना की रिकवरी रेट 60 फीसदी के करीब थी, जो अब 74 फीसदी से ज्यादा हो गई है। तीन जिलों में कोराना के 100 से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कांगड़ा में सर्वाधिक 227 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

हमीरपुर में ठीक होने वाले संक्रमितों की संख्या 211, ऊना में 103, सोलन में 91, चंबा में 47, बिलासपुर व शिमला में 37-37, सिरमौर में 29, मंडी में 26, किन्नौर में 7 और कुल्लू में 5 हैं।

You missed