Spread the love

हमीरपुर। जिला के उपमंडल बड़सर की कुल्हेड़ा पंचायत के डुगाड़ गांव की एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला रेशमा देवी (38) पत्नी संदीप कुमार की तबीयत अचानक खराब हो गई और परिजन उसे बड़सर सिविल अस्पताल ले आए। जहां महिला ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने इसकी सूचना कुल्हेड़ा पंचायत प्रधान को दी। प्रधान ने इसकी सूचना तुरंत बिझड़ी पुलिस चौकी में दी।पुलिस ने मौके पर आकर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी बड़सर जसवीर सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया और परिजनों से पूछताछ की।

डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर ने महिला की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। महिला के दो बच्चे हैं, जिनमें बड़ी बेटी जमा दो और बेटा जमा एक कक्षा में पढ़ते हैं। महिला की आकस्मिक मौत से पूरा परिवार सदमे में है। उधर, महिला के मायका पक्ष ने भी पुलिस में अपने बयान दर्ज करवाए हैं और घटना की जांच की मांग की है। डीएसपी ने बताया कि महिला के मायके वालों ने उनकी बेटी की मौत की गहनता से जांच करने की बात अपने बयान में कही है।

You missed