Spread the love

सोलन। क्षेत्र के टैंक रोड पर स्थित एक घर में 10 साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत होने की सूचना है। मृतक बच्ची का पिता मिस्त्री का काम करता है। परिवार बिहार का रहने वाला है। पुलिस को प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि आज सुबह पांच बच्चे खेल रहे थे। इसमें 3 लड़के और 2 लड़कियां शामिल थे। कमरे में खेलने के दौरान मासूम बच्ची ने फंदा लगा लिया।

इस पर बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है। इसके बाद पिता ज्योतिष शर्मा को शव सपुर्द कर दिया गया। डीएसपी (मुख्यालय) योगेश जोशी ने पुष्टि करते हुए कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई की गई है।

You missed