Spread the love

चंबा।आज पंचतीराज चुनाव मतदान प्रक्रिया के दौरान शहर के साथ लगती ग्राम पंचायत हरिपुर के गांव भंडारका स्थित पोलिंग स्टेशन में उस वक्त दहशत फैल गई जब, आसमान से उड़ता हुआ कौआ मतदान केंद्र के पास गिर गया। पोलिंग स्टाफ ने मामले की सूचना पशुपालन को दी।पशुपालन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कौए को कब्जे में लिया और बर्ड फ्लू की आशंका को लेकर सैंपल भी लिए।

पशुपालन विभाग चंबा के उपनिदेशक राजेश सिंह ने बताया कि इस बारे सूचना मिली थी। कहा कि इसके बाद टीम मौके पर भेजी गई। कहा कि सैंपल ले लिया गया है।

You missed