शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकार और भाजपा भले ही पूरे प्रदेश में पंचायती राज चुनाव में जीत के दाबे कर रहे हों लेकिन जिला परिषद के दो परिणाम भाजपा के लिए चौकाने वाले हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जिला परिषद वार्ड बरोगी वार्ड में बीजेपी समर्थित प्रत्याशी रीता चुनाव हार गईं हैं और निर्दलीय प्रत्याशी मीना देवी जीत गई हैं।
इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के जिला परिषद वार्ड समीरपुर में निर्दलीय पवन चंदेल जीते हैं और भाजपा समर्थित उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा है।
