Spread the love

शिमला | हिमाचल से शिक्षा विभाग की एक टीम शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अगवाई में उत्तर प्रदेश के दौरे पर गई है। यह टीम उत्तर प्रदेश में चल रहे विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों का अध्ययन कर दोनों राज्यों के बीच शिक्षा के क्षेत्र में आपसी सहयोग व संभावनाओं का अध्ययन कर रही है। हिमाचल की इस टीम ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ एक बैठक की। शिक्षा मंत्री के साथ मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल, समग्र शिक्षा निदेशक हिमाचल राजेश शर्मा और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक आशीष कोहली विशेष तौर पर मौजूद रहे।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में शिक्षा विभाग के तहत प्राथमिक, मिडल और माध्यमिक स्कूलों के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूली शिक्षा में सुधार को आपरेशन कायाकल्प, सीएम मॉडल कंपोजिट स्कूल योजना, अलंकार जैसी कई योजनाएं शुरू की हैं। ‘आपरेशन कायाकल्प’ कार्यक्रम के तहत केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाली धनराशि से स्कूलों में बेहतरीन सुविधाएं छात्रों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी तरह उत्तर प्रदेश सरकार ने सीएम मॉडल कंपोजिट स्कूल योजना शुरू की है।

शिक्षा की गुणवत्ता को दोनों राज्य मिलकर करेंगे काम

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में जिस तरह की चुनौतियां उत्तर प्रदेश की हैं, हिमाचल में भी इसी तरह की चुनौतियां हैं। हिमाचल में पांच से कम संख्या वाले बच्चे के स्कूल हैं। स्कूलों में बच्चों की संख्या में भी कमी पिछले कुछ सालों में आई हंै। शिक्षा मंत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार इन चुनौतियों से निपटने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है।

You missed