Spread the love

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत को 2024-25 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करने के लिए पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान (NMP) महत्वपूर्ण है। बता दें कि पीएम गति शक्ति योजना का उद्देश्य देश भर में मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी और लास्ट-मील कनेक्टिविटी में सुधार करना है। 15वें सिविल सेवा दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को पूरा करने के लिए विभिन्न हितधारकों के बीच समन्वय और संचार की आवश्यकता है।

You missed