Spread the love

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर जितने कयास आम जनता सड़कों, चौराहे या गलियों में लगा रही है उससे ज्यादा ज्योतिषी भी अपने अपने अंक गणित के हिसाब से बड़ी बड़ी भविष्यवाणी कर रहे हैं। प्रदेश के प्रसिद्ध अंक ज्योतिषी पंडित शशिपाल डोगरा ने हिमाचल की राजनीति को लेकर एक बार फिर से बड़ी भविष्यवाणी की है। पंडित शशिपाल डोगरा ने नामांकन वापिसी के बाद मैदान में डटे कुल प्रत्याशियों और सभी राजनीतिक दलों के शुभ अंकों के आढ़ार पर बड़ी भविष्यवाणी की है। पंडित शशिपाल डोगरा के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में इस वक्त चुनाव का दौर चल रहा है। 2022 के नवंबर महीने में होने वाला ये चुनाव का महाकुम्भ जिस में #12 नवंबर को हर मतदाता अपने मत का इस्तमाल करेंगे।अंक ज्योतिष के हिसाब से इस बार का ये चुनाव कुछ नया ही खेल खेलेगा। बड़े बड़े नेताओ को धूल चटा देगा।

कुछ नेताओं की तो जमानत जब्त हो जाएगी। इतना ही नहीं कुछ की तो राजनीती ही ख़त्म हो जाएगी।2022 जिस का 6 अंक जो शुक्र का अंक जो स्त्री कारक ऊपर से देत्यो के गुरु,, 12 नवंबर को चुनाव 1+2=3 अंक जो गुरु का अंक देवता के गुरु दोनों अंक आपस में विरोधी अंक शत्रु अंक। एक दूसरे को नीचे दिखाने की कोशिश।413 प्रत्याशी मैदान में है।4+1+3=8 अंक शनि का अंक शनि# न्याय का कारक। शनि राजनीती का कारक शनि कर्म फल दाता।8 दिसंबर को चुनाव का परिणाम फिर से शनि का प्रभाव 8+1+2+2+0+2+2=17=1+7=8 अंक फिर से शनि का प्रभाव।ऐसा लगता है इस पुरे चुनाव में #शनि का प्रभाव अधिक रहेगा। जहाँ कुछ नेताओं को विधानसभा से बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा वही कुछ नेताओं का अचानक भाग्य उदय होगा।

हिमाचल प्रदेश का 9 अंक बनता है।9 अंक जहाँ मंगल का है। जोश का अंक है।कुछ जगह जोश होगा तो कुछ जगह अंदर खाते ही आग लगेगी और जलने का पता बाद में लगेगा।भाजपा का 1 अंक है। जो सूर्य का अंक है। सूर्य व शनि शत्रु है।राह कठिन है।वही कांग्रेस का अंक 8 है जो शनि का अंक है।द्विजन्मा योग। संघर्ष का कारक।सीपीआईएम का 5 अंक जो शनि का मित्र अंक है। अपनी वाणी से खेल रचेगे।आम आदमी पार्टी का 9 अंक शनि का शत्रु अंक कुछ नेताओं का खेल बिगाड़ सकता है। वही देव भूमि पार्टी का 6 अंक जो शनि का मित्र अंक है। कुछ नेताओं के भाग्य के द्वार बंद कर सकता है।

ये चुनाव चौकाने वाले होंगे। निर्णय लेना ही कठिन होगा। सत्ता में बैठे नेताओं को अधिक संकट है।#वाणी बहुत बिगड़ेगी।शनि जो न्याय का कारक है। इस चुनाव में जिन लोगो के साथ अन्याय हुआ है उन्हें न्याय मिलेगा।ये एक ऐसा चुनाव होगा जिस में कर्म दाता शनि पूरा #न्याय करेगा। और जनता को भी न्याय मिलेगा।जनता कुछ नेताओं को ऐसा झटका देगी की उन्हों ने कल्पना नहीं की होंगी।बाकि सर्वज्ञ तो ईश्वर है। उस की लीला वो ही जाने।…… जय परशुराम।

You missed