Spread the love

कुल्लू। जिले में 14 दिन से लापता नाबालिग की लाश डैम में मिली है. पुलिस ने शव कब्जे में लिया है और मामले की जांच की जा रही है. कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने शव मिलने की पुष्टि की है.जानकारी के अनुसार, मणिकर्ण घाटी का यह मामला है. नाबालिगा बीते पंद्रह दिन से लापता था. गुरुवार को उसका शव कुल्लू में खीरगंगा से पहले बरशैणी डैम में बरामद हुआ है.बताया जा रहा है कि पंद्रह साल की नाबालिग पुलगा गांव की रहने वाली थी.

28 मई को परिजनों ने परिजनों ने मणिकर्ण पुलिस चौकी में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी. अब लाश मिली है. पुलिस की टीम ने शव कब्जे में लिया है. कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने बताया कि शव बरामद हुआ है और मामले की जांच की जा रही है.

You missed