Spread the love

कुल्लू: कुल्लू जिले में कोरोना का एक और नया केस सामने आने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहोल बना हुआ हे |क्षेत्रीय अस्पताल के गायनी वार्ड में उपचाराधीन एक प्रसूता महिला कोरोना पॉजिटिव निकली है। महिला की ट्रेवल हिस्ट्री नालागढ बताई जा रही है। महिला बंजार क्षेत्र की रहने वाली है। पॉजिटिव आने के बाद महिला को आइसोलेट किया गया है, जबकि गायनी वार्ड में उपचाराधीन अन्य प्रसूता महिलाओं को तेगूवेहड स्थित अस्पताल के लिए शिफ्ट कर दिया गया है। इन महिलाओं का उपचार और प्रसव तेगूवेहड़ अस्पताल में ही करवाया जाएगा।

महिला के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल में सुबह से अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। गायनी वार्ड में उपचाराधीन 22 महिलाओं को सुबह से तेगूवेहड अस्पताल में शिफ्ट करने का काम चला हुआ है। जबकि क्षेत्रीय अस्पताल के गायनी वार्ड और प्रसव कक्ष को सील कर दिया गया है। इसके अलावा अस्पताल के अन्य वार्डों में मरीजों के साथ आने वाले लोगों की संख्या को कम कर दिया गया है। अस्पताल के बाहर सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए गए हैं

इसके अलावा एक पुलिस जवान के कोरोना पॉजिटिव आने के चलते कोर्ट परिसर व थाना कॉम्प्लेक्स सहित कई स्थानों में लोगों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा रहा है। सीएमओ कुल्लू डॉ सुशील चंद्र ने बताया कि गायनी वार्ड व लेबर रूम को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है

You missed