विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने के बाद राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स व फ्लैक्स हटाने का काम सोलन नगर निगम ने शुरू कर दिया है। इस काम पर शहर में निगम की 3 टीमें काम कर रही हैं। अभी तक शहर में करीब 500 होर्डिंग्स-फ्लैक्स को हटा दिया गया है। सोलन में सरकारी कार्यालयों, निजी व सार्वजनिक स्थानों से होर्डिंग्स, फ्लैक्स और वॉल राइटिंग हटाने का काम चल रहा है।
नगर निगम सोलन की विशेष टीम द्वारा यह कार्य सोलन शहर के बाजारों में किया जा रहा है। नगर निगम सोलन की ज्वाइंट कमिश्नर डा. प्रियंका चंद्रा ने कहा कि उपायुक्त कार्यालय से जैसे ही उन्हें आदेश जारी हुए तो हार्डिंग्स व फ्लैक्स हटाने के लिए नगर निगम ने तीन टीमों का गठन किया।यह टीमें शहर की गवर्नमेंट बिल्डिंग्स, पब्लिक प्लेसिस और प्राइवेट प्लेसिस से होर्डिंग्स व फ्लैक्स के साथ राजनीतिक दलों द्वारा की गई वॉल राइटिंग हटाने का काम कर रही हैं। इनमें 24 घंटे 48 घंटे और 72 घंटे की अवधि रखी गई है। पहले चरण में सरकारी भवनों, दूसरे चरण में सार्वजनिक स्थानों और अंत में निजी भवनों से होर्डिंग्स-फ्लैक्स हटाए जा रहे हैं। अभी तक करीब 500 से ज्यादा हार्डिंग्स व फ्लैक्स को हटा दिया गया है।
