नई दिल्ली।आज देश 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, वहीं दिल्ली में परेड से लेकर किसान ट्रैक्टर रैली के चलते पूरी दिल्ली एक अभेद्य किले में तब्दील हो चुकी है। राजधानी की सीमाओं में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही कई स्थानों पर अस्थाई दीवार भी किसानों को रोकने के लिए खड़ी कर दी गई है।

केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसानों का आंदोलन आज 62वें दिन में प्रवेश कर गया है. किसान बिना कानूनों को रद्द कराए पीछे हटने को तैयार नहीं हैं. अपने विरोध को विस्तार देते हुए किसान आज गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर परेड करने जा रहे हैं. देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर ट्रैक्टरों की झांकी निकलेगी. इसे ‘किसान गणतंत्र परेड’ नाम दिया गया है. किसानों का यह परेड गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह संपन्न होने के बाद दिल्ली पुलिस द्वारा चिन्हित मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात के बीच निकलेगा इसकी मुकम्मल तैयारी हो चुकी है.
