रामपुर बुशहर। क्षेत्र में भी कोरोना का एक मामला सामने आया है। यह व्यक्ति भी किन्नौर सांगला के पति पत्नी जिस बस से आए थे उसी बस में सवार था। बीते रोज रामपुर से 27 सेम्पल लिए गए थे जिस में से एक पोजटिव आया है। यह व्यक्ति रामपुर के तकलेच इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। जिसकी उम्र 34 बताई जा रही है। कोरोना पोजटिव को ज्यूरी के कोटला एसजेवीएन के इंस्टिट्यूशनल कवरन्टीन सेंटर में रखा गया है।
जिसे आज मशोबरा शिफ्ट किया जाएगा। एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने बताया यह व्यक्ति 27 मई को दिल्ली से आया है और वह भी उसी बस में सवार था जिस में किंन्नौर सांगला का दम्पति सवार था और वे भी पति पत्नी कोरोना पोजटिव निकले है। कोरोना के ऊपरी क्षेत्र में दस्तक से लोगो मे भय का माहौल है।
