म्ुाख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर करेंगे आवाज और वीडियो विष्लेषण मषीन का उदघाटन।
मान्नीय म्ुाख्यमंत्री हिमाचल प्रदेषजयराम ठाकुर दिनांक 10 नवम्बर, 2020 को राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगषाला, हिमाचल प्रदेष, जुन्गा में आवाज और वीडियो विष्लेषण मषीन और चतुर्थ श्रेणी के टाईप-1 के आवासीय परिसर का उद्घाटन करेंगे। गौरतलब है कि आजकल दिन प्रतिदिन मोबाईल और डिजिटल डिवाईस का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। इन डिजिटल डिवाईस में आवाज और वीडियो रिकार्डिंग की जाती है। ज्यादातर मामलें फिरौती, लेनदेन, भ्रष्टाचार, धमकी, लड़ाई-झगड़ा, अष्लील बातों के सामने आते हैं। जोकि फोरेंसिक में महत्वपूर्ण साक्ष्य माने जाते हैं और आपराध की गुत्थी सुलझाने में मद्दगार साबित होते हैं।
इससे पहले आवाज और वीडियो विष्लेषण सम्बन्धित अपराधिक मामलें जांच हेतू सी0एफ0एस0एल0, चण्डीगढ़, अहमदाबाद और हैदराबाद भेजे जाते थे और संदिग्ध व्यक्ति को साथ लाने लेजाने में असुविधा होती थी तथा खर्चा भी होता था लेकिन अब यह सुविधा राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगषाला, हिमाचल प्रदेष, जुन्गा में उपलब्ध है और करीब 15 से 20 अपराधिक मामलें हर महीने विष्लेषण हेतू पहुंचते हैं।
डाॅ0 अरूण शर्मा, निदेषक, निदेषालय फोरेंसिक सेवाएं हिमाचल प्रदेष ने बताया कि 2011 में हिमाचल प्रदेष विधानसभा की कमेटी ने राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगषाला का दौरा किया था जिसमें आवाज और वीडियो विष्लेषण खण्ड खोलने की अनुषंसा की गई थी। इस खण्ड को खोलने के लिए भरसक प्रयास किए गए और अब ये खण्ड पूर्ण रूप से सुचारू है और इसमें सहायक निदेषक, विज्ञानिक अधिकारी तथा अन्य वैज्ञानिक सहायक स्टाफ की मंजूरी मिल चुकी है। इस खण्ड में चित्र एवं बीडियो की प्रमाणिकता, चेहरे की पहचान, वीडियो को स्पष्ट करना तथा सी0सी0टी0वी0 फुटेज़ आदि की जांच की जाती है। सबसे ज्यादा मामलें सफेदपोष अपराध से सम्बन्धित आते हैं । इस खण्ड में आवाज, वीडियो, चेहरे की पहचान और वीडियो सत्यता ;आडियो एवं वीडियो प्रमाणिकताद्ध करीब 1 करोड़ की लागत के उपकरण लगे हुए हैं। इस खण्ड में अपराधी की आवाज रिकार्ड की जाती है तथा संदिग्ध वार्तालाप से मिलान भी किया जाता है।
इसके इलावा मान्नीय म्ुाख्यमंत्री हिमाचल प्रदेष श्री जयराम ठाकुर
चतुर्थ श्रेणी के टाईप-1 आवासीय परिसर का भी उद्घाटन करेंगे जिसमें टाईप-1 के आठ क्वाटर बनाए जाऐगे जिसकी लागत करीब 1 करोड़ 24 लाख होगी जिसका निर्माण हिमाचल प्रदेष राज्य औद्योगिक विकास कारपोरेषन द्वारा किया जाएगा।
जारी कर्ताः
डाॅ0एस के पाल
मिडिया अधिकारी
राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगषाला,
हिमाचल प्रदेष, षिमला हिल्स, जुन्गा
