शिमला। पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना जुब्बल की टीम ने अफीम की बरामदगी के संबंध में कार्रवाई की है।
दिनांक 05.10.2026 को पुलिस टीम जुब्बल क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान विश्वसनीय सूचना के आधार पर सुशील कुमार उर्फ टीटू, निवासी जुब्बल, द्वारा अफीम के कब्जे एवं परिवहन के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के वाहन की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान वाहन के डैशबोर्ड से तीन पारदर्शी प्लास्टिक पाउच बरामद हुए, जिनमें भूरे रंग का चिपचिपा पदार्थ पाया गया, जिसकी पहचान अफीम के रूप में हुई। बरामद अफीम का कुल वजन पाउच सहित लगभग 32 ग्राम पाया गया।इस संबंध में FIR No. 50/2026 दिनांक 05.10.2026, धारा 18 ND&PS Act के तहत पुलिस थाना जुब्बल में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी सुशील कुमार उर्फ टीटू को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
मामले की जांच जारी है।
