Spread the love

शिमला: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुशासन समिति की एक बैठक 3 जून को सुबह 11 बजे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित होगी।बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कर्नल धनीराम शांडिल करेंगे,जबकि समिति के सदस्य विधायक पवन काज़ल, चेत राम ठाकुर,वीरेंद्र सूद व शर्मिला पटियाल भी बैठक में उपस्थित रहेंगे।प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने बताया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन के बाद प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की यह पहली बैठक हो रही है।बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर आपसी विचार विमर्श होगा।

You missed