शिमला | हिमाचल प्रदेश सरकार ने 235 टीजीटी और प्रमोटी प्रवक्ताओं को पदोन्नत कर हेडमास्टर बना दिया है। इस संबंध में बुधवार को स्कूल शिक्षा निदेशालय ने अधिसूचना जारी की। पदोन्नत हेडमास्टरों को नए स्कूलों में नियुक्ति दी गई है। विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिश पर 26 अप्रैल 2010 से पहले बिना किसी ऑप्शन के प्रमोट हुए टीजीटी और प्रमोटी प्रवक्ताओं को हेडमास्टर बनाया गया है। इन्होंने हेडमास्टर के पद पर प्रमोशन का विकल्प चुना था। विशेष कारण पर ही पदोन्नति छोड़ने की अनुमति दी जाएगी। ऐसे मामलों में आगामी एक साल तक पदोन्नति पर रोक रहेगी। सेवा विवरण की भी दोबारा जांच होगी। चूक पर राहत नहीं मिलेगी।
यहां क्लिक कर देखें पदोन्नत शिक्षकों की लिस्ट
