Spread the love

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 132/33 विद्युत उपकेन्द्र गौड़ा की विद्युत आपूर्ति विद्युत उपकरणों के परीक्षण एवं रखरखाव के दृष्टिगत 03 जून, 2020 को बाधित की जाएगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता केएल शर्मा ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 33 केवी विद्युत उपकेन्द्र राजगढ़ तथा उठाऊ जलापूर्ति योजना गौड़ा की विद्युत आपूर्ति प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने लोगों से इस अवधि के दौरान सहयोग की अपील की है।

You missed