धर्मशाला: उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि फतेहपुर तहसील के बदाल में होम क्वारंटीन की उल्लंघना करने पर एक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि बाहरी राज्यों से आए हुए नागरिकों को निर्देश दिए गए हैंे कि 14 दिनों तक अपने घरों में रहें तथा सामाजिक दूरी की पूरी अनुपालना सुनिश्चित करें। इन निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने का प्रावधान भी किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति होम क्वारंटीन की उल्लंघना करता है तो उसके खिलाफ एफआईआर के साथ साथ संस्थागत क्वारंटीन में भी भेजा जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करनी चाहिए। उपायुक्त ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि घरों से बेवजह बाहर नहीं निकलें।
