Spread the love

शिमला | प्रदेश उच्च न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे सुरक्षा एजेंसियां और खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। इसकी सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते और पुलिस की टीम ने मंगलवार को प्रदेश उच्च न्यायालय के परिसर में पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, इस दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं की है। यह धमकी ईमेल के जरिये दी है।देशभर के कई न्यायिक परिसरों को इस तरह की धमकी भरे ईमेल मिले हैं। इसके चलते एहतियातन हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में भी व्यापक तलाशी अभियान चलाया है। इस दौरान बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और स्थानीय पुलिस ने परिसर की गहन तलाशी ली। कई घंटों तक इस तलाशी अभियान में हालांकि किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं की गई है और स्थिति सामान्य बनी हुई है।

पुलिस ने ईमेल भेजने वाले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी विगत दिनों प्रदेश उच्च न्यायालय परिसर को आईईडी (इप्रोवाइज एक्सप्लोसिव डिवाइस) ब्लास्ट उड़ाने की धमकी दी थी। इससे पहले प्रदेश सचिवालय को भी इसी तरह की धमकी मिल चुकी है। साइबर विशेषज्ञ और पुलिस की टीम इसको लेकर छानबीन कर रही है कि यह ईमेल किसके जरिये कहां से भेजी जा रही है। वहीं सुरक्षा के दृष्टिगत सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

You missed