Spread the love

शिमला. हिमाचल प्रदेश के शिमला में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18 नए मामले सामने आए. 50 वर्षीय महिला का इलाज आईजीएमसी अस्पताल के ट्राइस वार्ड में चल रहा था. इसके अलावा, शिमला के कमला नेहरू अस्पताल से एक महिला की कोविड रिपोर्ट उस वक्त पॉजिटिव आई, जब महिला को ऑपरेशन के लिए ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया था

ऑपरेशन के ले जा रही मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव

जानकारी के अनुसार इस महिला को 23 अगस्त को हमीरपुर से शिमला रेफर किया गया था, लेकिन तब इसकी रिपोर्ट नेगेटिव थी. 26 अगस्त को महिला का फिर से कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के वक्त महिला ऑपरेशन थिएटर में थी. उसके बाद महिला को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया.महिला का ऑपरेशन करने वाले पांच चिकित्सकों और कर्मचारियों को क़वारन्टीन कर लिया गया है और उनके टेस्ट के लिए सैंपल ले लिए गए हैं.

You missed