Spread the love

शिमला। हिमाचल के मौसम विभाग ने राज्य के मैदानी तथा मध्य पर्वतीय इलाकों में आगामी 8 व 9 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, साथ ही आसमानी बिजली गिरने और अंधड़ चलने की भी चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान धर्मपुर में 54, पालमपुर में 50, धर्मशाला में 48, मैहरे में 43, नगरोटा सूरियां में 41, कुफरी में 38, बैजनाथ में 37, गग्गल में 36, शिमला, ऊना व जोगिंद्रनगर में 32, नादौन में 31, मनाली में 25, मंडी और नयनादेवी में 24 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि आगामी 11 जुलाई तक प्रदेशभर में बारिश होने के आसार हैं। उन्होंने 8 व 9 जुलाई को राज्य के मैदानी तथा मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में अंधड़ व आसमानी बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे लेकर लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़ अन्य 10 जिलों में यैलो अलर्ट जारी किया गया है।

You missed