Spread the love

धर्मशाला| हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से दस जमा दो टर्म टू की परीक्षाएं कल से शुरू हो रही हैं। यह परीक्षाएं 22 मार्च से शुरू होकर 13 अप्रैल तक होंगी। प्रात:कालीन सत्र में 8:45 से 12:00 बजे तक परीक्षाएं संचालित की जाएंगी। कल मंगलवार है और गणित के पेपर से परीक्षा का शुभारंभ होगा। करीब 87 हजार के करीब विद्यार्थी प्रदेश भर में यह परीक्षा देंगे। हरेक परीक्षा केंद्र  में परीक्षार्थियों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। इसके अलावा उपमंडल स्तर पर उड़नदस्ते औचक निरीक्षण करेंगे।

यह बोले प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि दस जमा दो की टर्म टू परीक्षाएं कल से शुरू हो रही है। परीक्षाओं को लेकर पूरी तैयारी हो चुकी है।

दस जमा दो की टर्म टू परीक्षाओं की तिथि

दिनांक, दिवस, विषय

22 मार्च मंगलवार गणित

23 मार्च बुधवार, म्युजिक, हिंदुस्तानी इंस्ट्रुमेंटल मेलोडिक, हिंदुस्तानी इंस्ट्रूमेंटल प्रीकोशन

254 मार्च वीरवार व्यवसायिक अध्ययन, हिस्ट्री

25 मार्च शुक्रवार फिलोस्फी, प्रेंट उर्दू

26 मार्च शनिवार, फिजिक्स, पालिटिकल साइंस

28 मार्च सोमवार, अंग्रेजी

You missed