Spread the love

प्रदेश को पहली बार विजय हजारे ट्राफी विजय हजारे ट्राफी जीतवाने वाली हिमाचल क्रिकेट टीम ने नौ खिलाड़ियों की आज चांदी हो सकती है। शनिवार व रविवार यानि 12 व 13 फरवरी को बेंगलुरु में आइपीएल के खिलाड़ियों की नीलामी होगी। आइपीएल की बोली के लिए हिमाचल के नौ खिलाड़ी नामित हुए हैं, जिन पर विभिन्न फ्रेंचाइजियों की निगाहें पड़ सकती हैं। इस बार आइपीएल बोली के लिए पंजीकरण करवाने वालों में हिमाचल टीम के कप्तान ऋषि धवन, प्रथम श्रेणी क्रिकेट के टाप दस खिलाड़ियों के शुमार प्रशांत चोपड़ा, अंकुश बैंस,निखिल गांगटा, आकाश वशिष्ठ, मयंक डागर, शुभम अरोड़ा, पंकज जायसवाल, वैभव अरोड़ा, अर्पित गुलेरिया शामिल हैं।

 

नीलामी में प्रदेश के लोगों को भी मुख्य रूप से कप्तान ऋषि धवन व प्रशांत चोपड़ा व शुभम अरोड़ा से बड़ी उम्मीद होंगी। इस कारण ये है कि विजय हजार ट्राफी में जीत दिलाने में इन खिलाड़ियों को अहम योगदान रहा है। ऋषि धवन ने विजय हजार ने गेंद व बल्ले दोनों से ही अच्छा प्रदर्शन किया था। यही नहीं वह ट्राफी में सर्वाधिक रन और सर्वाधिक विकट लेने वाले दूसरे नंबर के खिलाड़ी बने हैं। इसके अलावा हिमाचल टीम के बल्लेबाज प्रशांत चोपड़ा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर रहे थे। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा शुभम अरोड़ा, मयंक डागर व हमीरपुर के विनय गलेतिया का सराहनीय योगदान रहा।अगर आइपीएल की बात की जाए तो इनमें सबसे ज्यादा आइपीएल मैच खेलने का अनुभव ऋषि धवन के पास है। उन पर बड़ी बोली लग सकती है। सलामी बल्लेबाज प्रशांत चोपड़ा को भी अच्छे खरीदार मिल सकते हैं। उन्होंने भी अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया है और पांच अर्धशतक जड़े हैं। यह अलग बात है कि अब तक आइपीएल में मिले दो मौकों को वह भुना नहीं पाए हैं और सिर्फ आठ रन ही बनाए हैं।

आइपीएल की मेगा आक्शन में इस बार हिमाचल प्रदेश के नौ खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इनमें ऋषि धवन (50 लाख), निखिल गांगटा (20 लाख), अंकुश बैंस (20 लाख), प्रशांत चोपड़ा (20 लाख), वैभव अरोड़ा (20 लाख), पंकज जसवाल (20 लाख), शुभम अरोड़ा (20 लाख), मयंक डागर (20 लाख) व अर्पित गुलेरिया (20 लाख) शामिल हैं।

You missed