Spread the love

सुंदरनगर। हिमाचल प्रदेश में लॉकडाउन के बीच सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. आए दिन वाहन चालकों की लापरवाही के कारण लगातार हादसों में इजाफा होता जा रहा है. ताजा घटनाक्रम में मंडी जिला के सुंदरनगर में पेश आया. हादसे में चालक की मौत हो गई है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जाँच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, बुधवार को एक कार हराबाग-बायला लिंक मार्ग पर बलग से वापिस आ रही थी. इसी दौरान जैसे ही कार रोपड़ी के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई.

दुर्घटना होते ही स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को सिविल अस्पताल सुंदरनगर ले गया. सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचने पर मौत हो गई.मृतक की शिनाख्त जगदीश (40) पुत्र नानक चंद निवासी धनोग डाकघर कांगू तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के तौर पर हुई है. मामले की सूचना मिलते ही डैहर पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर आकर जांच शुरू कर दी. मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह रणौत ने कहा कि हादसे में कार में मौजूद एक व्यक्ति की मौत हो गई है. उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा.उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है।

You missed