Spread the love

सोलन। देश में कोरोना के चलते पिछले दो वर्षों से बंद पड़ी सांसद आदर्श ग्राम योजना फिर से शुरू हो गई है। शिमला संसदीय क्षेंत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने जिला की तीन पंचायतों का चयन किया है। इनमें अर्की क्षेत्र की सरयाज पंचायत नालागढ़ क्षेत्र की बेरछा कसौली की जाडली पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने की बीड़ा उठाया है।यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त जफर इकबाल ने दी।

जफर इकबाल ने कहा कि इन तीनो पंचायतों के सर्वांगीण विकास के लिए डीपीआर तैयार की जाएगी, ताकि सांसद आदर्श ग्राम पंचायत योजनाओं के लिए चयनित सरयाज, बैरछा, जाडली पंचायत को आदर्श बनाया जाए। उन्होंने कहा कि इन पंचायतों का सर्वांगीण विकास होगा, बेहतर शिक्षा सहित सभी सुविधाएं इस योजना के अंतर्गत इन पंचायतों में दी जाएगी।

You missed