Spread the love

सोलन| जिला सोलन में पुलिस ने सिरमौर निवासी एक युवक को चरस सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जब पुलिस की टीम गश्त पर थी और इसी दौरान पुलिस ने एक युवक को रेलवे स्टेशन की तरफ जाते हुए देखा। युवक के पास एक थैली मैजूद थी। युवक पुलिस टीम को देखकर घबरा गया।पुलिस टीम ने संदेह होने पर उसे पकड़ लिया। युवक के पास मैजूद थैली को चैक करने पर उसके अंदर से 48.33 ग्राम चरस बरामद हुई।

पूछताछ के दौरान युवक की पहचान वीरेंद्र 23 निवासी सिरमौर के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

You missed