Spread the love

सोलन। अभिनेता अनिल कपूर सोमवार को सोलन के विभिन्न हिस्सों में लोगों को नजर आए.अनिल कपूर ने जहां अश्वनी खड्ड स्थित मोहन हेरीटेज पार्क का भ्रमण किया. वहीं उन्होंने ब्रूरी स्थिति मोहन मीकिन कंपनी का दौरा भी किया. इस दौरान अनिल कपूर के यहां पहुंचने की सूचना मिलने के बाद उनकी एक झलक पाने के लिए लोग भी मौके पर पहुंचे और कई लोगों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई.आपको बता दें कि अभिनेता अनिल कपूर अपने परिवार के सदस्यों के साथ हिमाचल आए हुए हैं और सोमवार को उन्होंने हेरिटेज पार्क का दौरा किया यहां पर काफी देर तक उन्होंने पार्क में मौजूद कलाकृति देखी.

अनिल कपूर ने सोलन व आसपास के प्राकृतिक सौंदर्य का पूरा लुत्फ उठाया. मोहन हेरीटेज पार्क के अलावा उन्होंने परिवार सहित ब्रिटिश कार्यकाल में सोलन में स्थापित मोहन मीकिन कंपनी का दौरा भी किया.अनिल कपूर के यहां पहुंचने की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग उनसे मिलने व उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए मौके पर पहुंचे और उन्होंने कंपनी के स्टाफ के सदस्य सहित आम लोगों के साथ फोटो भी खिंचवाई.

You missed