सोलन। जिला के नालागढ़ में स्कूटी व मोटरसाईकल की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। देर शाम नंगल पेट्रोल पंप के समीप हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोटरसाइकिल(एचपी 12 ई-4540) झड़ीवाला की तरफ से आ रहा था, एक स्कूटी ( एच12 एफ-4027) नालागढ़ की तरफ से विपरीत दिशा में थी।
हादसे में तभी स्कूटी व मोटरसाइकिल की आपस में टक्कर हो गई जिससे मोटरसाइकिल सवार रामरतन सड़क पर गिर गया,जिसने नालागढ़ अस्पताल में दम तोड़ दिया। प्रथम दृष्टि में हादसा स्कूटी चालक बृज किशोर पुत्र गंगाराम प्रसाद निवासी की वजह से हुआ है।
