सोलन। डा0 कामेश्वर शर्मा को स्वदेश संस्थान भारत (सागर विश्व मानव विकास शिक्षा एवं जनसेवा संस्थान आयोध्या यूपी की ओर से तीन सम्मान पत्रों व तीन मेडलों सहित सम्मानित किया गया। डा0 कामेश्वर शर्मा ने कोरोना काल के दौरान कला संस्कृति साहित्य शिक्षा व समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले को संस्था ने सम्मानित किया। संस्था की ओर से आॅनलाइन प्रतिभागीता गतिविधियों का आयोजन किया। जिसमें डा0 कामेश्वर शर्मा ने कई गतिविधियों में भाग लिया। जिसके लिए इन्हें पत्राचार के माध्यम से यह सम्मान पत्र प्राप्त हुआ।
- अन्तर्राष्ट्रीय बहुप्रतिभा सम्मान 2020
- स्वदेश गौरव सम्मान 2020
- नेशनल एक्सीलेंस आर्टिस्ट अवार्ड 2020
संस्थान की ओर से बुक आॅफ रिकार्ड स्मारिका स्वदेश भारत प्रकाशित की है जिसमें डा0 कामेश्वर शर्मा की जल रंग पेंटिंग भी प्रकाशित हुई है। इसके अतिरिक्त डा0 शर्मा का इस संस्थान में वार्षिक पंजीकरण किया गया है जिसका प्रमाण पत्र भी इन्हें मिला है। संस्थान द्वारा आयोजित अन्य गतिविधियों में भागीदारी के लिए इन्हें आॅनलाइन प्रमाण पत्र इन्हें पहले ही प्राप्त हो चुके हैं।
