Spread the love

शिमला। पुलिस ने राजधानी से सटे सुन्नी इलाके में एक किराये के मकान में दबिश देकर चरस तस्कर को धर दबोचा। तस्कर के पास से 153 ग्राम चरस के अलावा 1.51 लाख की नकदी भी पकड़ी गई है। पुलिस ने नकदी को जब्त कर लिया है।आरोपी की पहचान 41 वर्षीय तिलक राम के रूप में हुई है औऱ वह सुन्नी के जैशी गांव का मूल निवासी है। वर्तमान में वह सुन्नी के वार्ड नम्बर-2 में किराये पर रह रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि तिलक राम गुपचुप तरीके से चरस की आपूर्ति कर रहा है। देर शाम पुलिस ने उसे दबोचने के लिए जाल बिछाया और किराये के मकान में छापा मारा।

डीएसपी दिनेश शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। रिमांड पर लेने के लिए आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

You missed