Spread the love

शिमला। पुलिस ने नशे की बड़ी खेप के साथ नेपाली मूल के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस की एसआईयू को यह कामयाबी एचआरटीसी बस की चेकिंग के दौरान मिली है।बस किन्नौर के छितकुल से चंडीगढ़ जा रही थी। आज तड़के 4 बजे एसआईयू ने बालूगंज थाना क्षेत्र के तहत आने वाले उप नगर शोघी के खवारा चौकी नामक स्थान पर एचआरटीसी की बस नंबर (HP-35A -2998) से आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास बसे 6.855 किलोग्राम अफ़ीम बरामद हुई है। आरोपी की पहचान भगत बहादुर (53) के रूप में की गई है और यह नेपाली मूल का है। यह नेपाली जिला किन्नौर के पूह सपीलो में रह रहा था।

एसपी मोहित चावला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्यवाई अमल में लाई जा रही है।

You missed