नारकंडा। शिमला जिला के नारकंडा फल मंडी में सेब की टाइटमैन वैरायटी पहुंच गई है। सेब की आवक से नारकंडा की एगमा फल मंडी में खरीद-फरोख्त शुरू हो गई है। रविवार को टाइडमैन वैरायटी के सेब की 25 किलो की पेटी 1500 से 1800 रुपये दर से बिकी। रेड जून का रेट 1000-1200 रुपये तक रहा। नारकंडा फल मंडी में करसोग, कुमारसैन, आनी और रामपुर के निचले क्षेत्रों से टाइडमैन और रेड जून किस्म का सेब पहुंचना शुरू हो गया है। नारकंडा के अलावा शिमला, सोलन, चंडीगढ़ और दिल्ली की मंडियों मेें भी इन दोनों किस्मों का सेब भेजा जा रहा है।
एगमा मंडी के संयोजक मनीष मखैक ने कहा कि कोविड-19 में बागवानों की फसलों के बेहतर दाम घरद्वार की मंडियों मे मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 15 जुलाई के बाद सेब सीजन रफ्तार पकड़ेगा।
