कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के बीच जिला में लगाए कर्फ्यू पालन की उलंघना करने पर कुल्लू पुलिस सख्ती से पेश आ रही है.सामाजिक कार्यक्रमों से लेकर शादियों,ब्याह के लिए तय किए गए नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस भारी भरकम जुर्माना लगा रही है.इसी कड़ी में मंगलवार को हिमाचल के कुल्लू जिला मुख्यालय के समीप लगघाटी के दड़का में एक शादी समारोह में कोरोना नियमों की अनुपालना न करने पर आयोजक पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया.
शादी में अधिकतर लोगों ने मास्क नहीं पहने थे.न ही सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जा रहा था.पुलिस अब तक जिले में आधा दर्जन से अधिक शादियों में दबिश दे चुकी है.पुलिस के अनुसार मंगलवार को पुलिस टीम लगघाटी की तरफ गश्त पर थी. पुलिस को दड़का में एक शादी समारोह नजर आया. यहां आकर देखा कोरोना नियमों का पालन नहीं हो रहा था.इसके बाद पुलिस ने पुलिस आयोजक से बतौर जुर्माना पांच हजार रुपये वसूले. बीते सोमवार को पुलिस थाना सैंज की टीम ने हुरचा, कछैणी, वकशाल और सैंज में हो रही शादियों में दबिश दी थी.
पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने दड़का में एक शादी के दौरान कोरोना नियमों का पालन न होने पर आयोजक पर पांच हजार जुुर्माना लगाया है.शादियों को लेकर जारी सरकार की गाइडलाइन का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
