Spread the love

Heavy rain in Himachal Pradesh; हिमाचल प्रदेश में 24 जून को मानसून (Monsoon) ने दस्तक दी थी, तब से लेकर अब सूबे को 254 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है.

शिमला. हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है. सूबे में बीते चार दिन से लगातार बारिश हो रही है. नदी-नाले ऊफान पर हैं. कई लिंक रोड बंद हैं. कुछ जगह से मकान गिरने की खबरें भी हैं. वहीं, शुक्रवार को सुबह से प्रदेश भर में बारिश हो रही है. इससे पहले, गुरुवार को येलो अलर्ट के बीच भूस्खलन से पांवटा-शिलाई हाईवे पांच घंटे रहा बंद. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमीरपुर जिले के भोरंज, टिक्कर और कड़ोहता में एक-एक मकान और फाहल में पशुशाला ढह गई है. प्रदेश भर में 118 सड़कें बंद रहीं हैं.

आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को शिमला, सोलन, सिरमौर और बिलासपुर में बारिश का पूर्वानुमान जताया है. साथ ही  सोलन और शिमला में लैंडस्लाइड का अलर्ट जारी किया है. पूरे प्रदेश में 26 अगस्त तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है. चोटियों पर फाहे गिरने और बारिश से मौसम सुहावना हो गया है.

कांगड़ा में भारी नुकसान
भारी बरसात की वजह से कांगड़ा के कई हिस्सों में लगातार बाढ़ जैसे हालात हैं. अब तक साढ़े 28 करोड़ रुपये का नुकसान भी कांगड़ा को झेलना पड़ा है. कांगड़ा में अब तक सबसे ज्यादा नुकसान लोक निर्माण विभाग को झेलना पड़ा है. लोक निर्माण विभाग को अब तक 11 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. इसके अलावा पौने नौ करोड़ रुपये का नुकसान नेशनल हाई-वे को उठाना पड़ा है. आईपीएच विभाग की सवा चार करोड़ रुपये की संपत्ति इस बरसात की भेंट चढ़ चुकी है. वहीं बिजली विभाग, हॉर्टिकल्चर और एग्रीकल्चर विभाग को भी एक-एक करोड़ रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ा है.

You missed