Spread the love

हमीरपुर।शहर के एक शॉपिंग कॉम्पलेक्स के दुकानदारों के लिए राहत की खबर है.लॉकडाउन के दौरान हमीरपुर के प्रतिष्ठित शापिंग काम्पलेक्स के मालिक ने दो दर्जन से ज्यादा दुकानदारों के किराया को माफ कर दिया है. रोशन शापिंग काम्पलेक्स के सभी दुकानदारों का किराया माफ कर मालिक ने मिसाल कायम की है. हमीरपुर में इस तरह लाखों रूपये का किराया माफ करना चर्चा का विषय बना हुआ है. दुकानदारों ने भी शापिंग काम्पलेक्स के मालिक का आभार जताया है.जानकारी के अनुसार, हमीरपुर के गांधी चौक पर आभूषण व्यापारी प्रदीप कुमार ने अपने करीब चालीस दुकानदारों का किराया माफ किया है.

प्रदीप कुमार ने लॉकडाउन के चलते दुकानदारों की दुकानें नहीं खुलने पर यह फैसला लिया है, जिसकी सभी सराहना कर रहे है.शापिंग काम्पलेक्स में दुकान करने वाले दुकानदार राजेश कुमार ने बताया कि शांपिग काम्पलेक्स के मालिक ने लाकडाउन में दुकानें बंद रहने पर किराया माफ किया है, जिसके लिए सभी दुकानदार शांपिग काम्पलैक्स मालिक के बहुत आभारी हैं. दुकानदार नवनीत सिंह ने बताया कि सभी दुकानदारों का किराया माफ किया है और इससे दुकानदारों को भी काफी राहत मिली है. क्योंकि पहले ही दुकानदार मंदी के दौर से गुजर रहे है.

You missed