Spread the love

सोलन।सोलन के न्यू कथेड निवासी मानसी चौहान ने नीट की परीक्षा पास करके MBBS में प्रवेश कर सोलन का नाम रोशन किया है। मानसी ने सेंट मैरी स्कूल कसौली से मैट्रिक और सोलन के बी एल सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल से जमा दो की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने इस वर्ष नीट की परीक्षा दी और क्लीयर भी की। मानसी को चंबा मेडिकल कालेज में प्रवेश मिला है।
सनद रहे कि मानसी का बड़ा भाई हर्षित एनडीए का छात्र है। मानसी के पिता डी एस चौहान हिमाचल सरकार में वित नियत्रक है और माता शांता चौहान शिमला में हैल्थ डिपार्टमेंट में सेवाएं दे रही है। सब बेटी की इस उपलब्धि से खुश है। बता दें कि मानसी मूलत सिरमौर जिला के शिलाई उपमंडल के गाँव कांडो च्योग के रहने वाले हैं और सोलन के न्यू कथेड में रहते हैं। मानसी चोहान की इस उपलब्धि पर मस्तभोज में खुशी की लहर है।

You missed