Spread the love

सुंदरनगर (मंडी). हिमाचल प्रदेश के मंडी (Suicide) जिला के बल्ह उपमंडल में एक 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदे से फांसी (Hanging) लगाकर अपने जीवन की देहलीला समाप्त कर दी है. महिला की अभी दो वर्ष पहले ही शादी हुई थी. मृतिका का पति विदेश में कुवैत में कार्यरत है.

जानकारी के अनुसार मंडी जिला के उपमंडल बल्ह के गांव लेदा के समीप घरवासड़ा निवासी आशा देवी पत्नी शिव दयाल ने अपने घर के कमरे की छत के साथ दुप्पटा बांधकर खुदकुशी कर दी.

एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि बल्ह पुलिस थाने के अंतर्गत लेदा के घरवासड़ा में एक 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर सीआरपीसी की धारा 174 में आत्महत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.

You missed