Spread the love

सुंदरनगर|कार के गहरी खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि अन्य 2 लोग बुरी तरह से घायल हो गए जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।जानकारी के अनुसार मंडी-करसोग रोड पर देर रात बाड़ू के पाबो गांव के समीप एक ऑल्टो कार 1500 मीटर खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो लोग घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात एक ऑल्टो कार (एचपी28-बी-3248) जो कि चैलचौक से बाड़ू की तरफ आ रही थी कि पाबो के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

मृतक की पहचान केशव राम गांव नालनी, डाकघर बरोहकड़ी के रूप में हुई है। जबकि पंकज कुमार जो कि बाड़ू में वन विभाग में फॉरेस्ट गॉर्ड के पद पर तैनात है और एक स्थानीय व्यक्ति मस्त राम घायल है।मृतक के परिजनों को तहसीलदार चच्योट ने 20 हजार रुपये की फौरी तौर पर राहत राशि प्रदान की। मृतक केशव राम भी वन विभाग में चौकीदार के पद पर तैनात था।

You missed