Spread the love

बिलासपुर। जिला के बरठीं कस्बे में दवाई नहीं देने पर एक फार्मासिस्ट से दो युवकों ने मारपीट की। पीड़ित ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है। नितिन चंदेल पुत्र रविंद्र पाल ने तलाई थाना में दर्ज शिकायत बताया है कि बरठीं में मेडिकल स्टोर में बतौर फार्मासिस्ट कार्य करता है। ड्यूटी के बाद जब बरठीं चौक पर सामान खरीद रहा था तो वहां पर दो युवक आए। दवा नहीं देने की बात कहकर मारपीट शुरू कर दी।

दोनों युवकों ने फार्मासिस्ट को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। उधर, धुमारवी के डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

You missed