Spread the love

सोलन। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फर्जी डिग्री मामले में मानव भारती विश्वविद्यालय के चेयरमैन राजकुमार राणा और उनके परिवार की 194.17 करोड़ की संपत्ति जब्त की। इसमें हिमाचल और राजस्थान स्थित कमर्शियल बिल्डिंग्स व एफडीआर शामिल हैं। ईडी ने कुछ समय पहले मानव भारती विश्वविद्यालय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।ईडी को जांच में कई सबूत मिले हैं कि राजकुमार राणा ने फर्जी डिग्रियां बेचकर भारी संपत्ति अर्जित की। ये संपत्तियां अपने और परिवार के सदस्यों के नाम की गई हैं। इसके बाद ईडी ने यह कार्रवाई की है। इससे पहले हिमाचल पुलिस ने फर्जी डिग्री को लेकर सोलन जिला में एफआईआर दर्ज की थीं।

हालांकि सरकार ने बाद में इस मामले की जांच सीआईडी को सौंपी। एडीजी सीआईडी एन वेणुगोपाल की अध्यक्षता वाली एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद अब ईडी भी इस मामले की जांच कर रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि संस्थान से फर्जी डिग्रियां बेचने का नेटवर्क पूरे देश में फैल हुआ था।

एसआईटी डिग्री बेचने वाले एजेंटों को ढूंढ रही

फर्जी डिग्रियां विदेशों में भी भेजी गई हैं। एसआईटी अब उन एजेंटों का पता लगाने में लगी हुई है जो कि डिग्रियां आगे बेचने का काम करते थे। विश्वविद्यालय के नाम से अन्य डिग्रियों समेत बड़ी संख्या में लॉ की डिग्रियां बेचने की भी बात सामने आई है।

You missed