Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश के चार जिलों शिमला, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा में 31 जनवरी 2021 तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा.वीरवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं. राज्य में सभी बसें केवल 50 प्रतिशत सवारियों के साथ चलेंगी.वहीं, खुले स्थानों पर सभी सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, खेल आदि समारोहों में सामाजिक दूरी के नियमों की अनुपालना होगी. इनमें केवल 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे. रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक बसें, यात्री व अन्य कोई वाहन नहीं चलेंगे.

You missed