सोलन। सोलन जिला के सलोगड़ा के समीप गलोत आंगनबाड़ी केंद्र में इनरव्हील क्लब सोलन ने राष्ट्रीय पोषण माह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर क्लब की वरिष्ठ सदस्य मधु तनवर ने उपस्थित महिलाओं को पोषण के महत्व की सारगर्भित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोषक तत्वों की सही जानकारी होने से हम महिलाओं, बच्चों, किशोरों को कुपोषण से बचा सकते हैं।अच्छी सेहत के लिए संतुलित व पोशक अहार नितांत आवश्यक है।
इस मौके पर इनरव्हील क्लब सोलन ने ग्यारह महिलाओं को पोषण सामग्री,जिसमें गुड़,दाल और बिस्किट दिए। क्लब की ओरमहिलाओंको सैनेटरी पेड्स भी दिए और स्वच्छता केबारे में जानकारी दी।
इसमौकेपर इनरव्हील क्लब सोलन की प्रधान प्रियंका अग्रवाल, सविता शर्मा, मधु महाजन और मधु तनवर मौजूद रही।
