Spread the love

शिमला। नगर निगम की वित्त कमेटी (Finance Committee) ने शनिवार को शहर के विकास को लेकर एक बैठक (Meeting) की, जिसमें शहर के विकास से जुड़े कई अहम फैसलों पर सहमति जताते हुए मुहर लगाई। बैठक में नगर निगम के कर्मचारियों को दिवाली (Diwali) पर 20 हजार रुपये एडवांस (Advanced) देने की घोषणा की गई।इस बैठक की अध्यक्षता मेयर सत्या कौंडल ने की, जबकि बैठक में आयुक्त पंकज राय, अतिरिक्त आयुक्त अजीत भारद्वाज से लेकर निगम के अधिकारी व वित्त कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

वहीं, शहर में निगम से लोगों ने लीज पर जो भूमि ले रखी है उस पर भी चर्चा की गई। बैठक में 2010 से पहले पेंडिंग ऐसे सभी मामलों को कैसे रिन्यू किया जा सकता है, इसके लिए सरकार के पास प्रस्ताव भेजने का फैसला लिया है।नगर निगम की वित्त कमेटी ने शहर में नगर निगम (Municipal Corporation) का अपना भवन बनाने पर भी चर्चा की। इस भवन के बनने के बाद लोगों को अपने काम करवाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। फिलहाल, सब्जी मंडी मैदान के खाली होने के बाद वहां पर निगम के लिए अपना भवन बनाया जाना प्रस्तावित है।

बता दें कि सब्जी मंडी को शहर से बाहर शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। इसका मूल कारण शहर में लोगों की बढ़ती भीड़ बताया जा रहा है। शहर में लंबे समय से सब्जी मंडी के साथ अनाज मंडी को शिफ्ट करने की तैयारी थी। सब्जी मंडी को शनिवार को हुई वित्त कमेटी की बैठक में स्वीकृति दे दी है।बैठक में परिमहल से एसएसबी गेट (SSB Gate) तक सड़क को चौड़ा करने पर फैसला लिया गया। इसके अलावा नाले के चैनेलाइजेशन के लिए 17 लाख का बजट स्वीकृत किया गया, संजौली के इंजनघर में 16.19 लाख से स्वास्थ्य केंद्र का सुधार होगा।

शहर में बर्फबारी से निपटने के लिए 37.59 लाख का प्रावधान। 5.19 लाख की लागत से फ्लावर डेल तक सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का भी फैसला लिया गया।

You missed