धर्मपुर। आज-कल के दौर में जब मैथ एक डराने वाला विषय बन गया है, मानसिक गणित के कौशल यानि अबेकस ने कम उम्र में ही बच्चों को गज़ब का आत्मविश्वास और स्किल देने का काम किया है।
अबेकस सिखाने वाले अंतरराष्ट्रीय संस्थान – यूसीमास ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सोलन में किया और पूरे हिमाचल से अबेकस सीखने वाले बच्चों ने इस मुक़ाबले में अपनी प्रतिभा आज़माई। प्रतियोगिता में अलग-अलग आयुवर्ग के बीच कड़ा मुक़ाबला हुआ जिसमें यूसीमास धर्मपुर के तीन छात्रों नें भाग लिया और तीनों ने ही पुरस्कार जीते।
ज़ेड 3 श्रेणी में भाग लेते हुये शरवी राज्य स्तर पर पहले स्थान पर रहीं और श्लोक ने पाँचवाँ रनर-अप स्थान हासिल किया। वहीं कृतिका ज़ेड 2 श्रेणी में पहली रनर-अप रहीं। ये तीनों बच्चे कसौली के सैंट मेरी कान्वेंट के विद्यार्थी हैं।सोलन में आयोजित पुरस्कार वितरण में आज 19 जनवरी को इन सभी को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने बताया की वो पिछले छ्ह महीने से धर्मपुर में अबेकस सीख रहें हैं। उन्हें अब बड़ी कैलक्युलेशन आसान लगती हैं और मैथ का डर भी नहीं लगता है।
युसीमास धर्मपुर की संचालक नेहा गुप्ता ने बताया कि अबेकस खेल-खेल में ही बच्चों को मानसिक गणना करना सिखाता है जिससे उनकी मैथ और प्रतियोगी स्किल्स निखरती हैं।विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक संस्थानों ने बच्चों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी है।
