Spread the love

ठियोग। क्षेत्र के रहीघाट में दो परिवारों में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में पिता सहित उसके दो बेटों को हिरासत में ले लिया गया है। थाना प्रभारी ठियोग अमित यादव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सिविल अस्पताल ठियोग से रविवार दोपहर बाद साढ़े चार बजे पुलिस थाना ठियोग को सूचना मिली कि झगड़े में घायल एक व्यक्ति को सिविल अस्पताल लाया गया है।

सूचना मिलने के बाद ठियोग थाने से पुलिस दल को सिविल अस्पताल भेजा गया। वहां व्यक्ति के अत्यधिक चोटिल होने के कारण उसे उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया था।

You missed