Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव की अटकलों पर विराम लग गया है। प्रधान सचिव (पीडब्ल्यूडी) जेसी शर्मा अब सीएम जयराम ठाकुर के प्रधान सचिव होंगे। वह आईपीआर, आबकारी एवं कराधान व लोक निर्माण विभाग भी देखेंगे। बता दें कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे संजय कुंडू को सीएम का प्रधान सचिव बनाया गया था। अब डीजीपी एसआर मरड़ी के रिटायर होने के बाद संजय कुंडू हिमाचल के नए डीजीपी बने हैं। उन्होंने पिछले कल ही डीजीपी पद का कार्यभार संभाला है।

संजय कुंडू के डीजीपी बनने के बाद इस पद के लिए नई तैनाती होनी थी। इसके लिए कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन, अब जेसी शर्मा की नियुक्ति के बाद इन कयासों पर विराम लग गया है। वहीं, रिटायर अधिकारी आरएन बत्ता को सीएम जयराम ठाकुर का सलाहकार लगाया गया है। वहीं वह सीएम के प्रिंसिपल प्राइवेट सेक्रेटरी का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। इसके अलावा जयराम सरकार ने 20 आईएएस अफसरों को इधर-उधर किया व कुछ को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

You missed