Spread the love

जुब्बल। आज शाम के समय यशवन्त नेगी पुत्र रोशन लाल नेगी निवासी गांव व डा0 प्राऊंठी तह0 जुब्बल जिला शिमला के मकान में आग लगी है जिसमें 20 कमरे जल कर राख हो गये हैं । इस आगजनी में करीब 8 से 10 करोड़ रूपये का नुकसान होना पाया जा रहा है । पूछताछ पर आग लगने का कारण बिजली के शॉट सर्कट का पाया जा रहा है । आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड जुब्बल व स्थानीय पंचायत के लोगों द्वारा प्रयत्न किया जा रहा है । मकान देवदार की लकड़ी का बना हुआ था जिस कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया था। इस आगजनी से कोई जानी नुकसान न हुआ है।

You missed